फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Pulna Bhyundar forest fire brought under control on the seventh day

Chamoli News: पुलना भ्यूंडार के जंगलों की आग सातवें दिन हुई काबू

Fri, 16 Jan 2026 06:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 16 Jan 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Pulna Bhyundar forest fire brought under control on the seventh day
पीपलकोटी क्षेत्र के जंगल की आग बुझाते वनकर्मी। स्रोत वन विभाग
फोटो
विज्ञापन

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन के अधिकारियों ने किया दावा
अभी क्षेत्र में दिख रहा धुआं, अधिकारी बोले-ठूंठ से निकल रहा
वन विभाग लगातार क्षेत्र में करता रहेगा गश्त

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। सातवें दिन नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन के अधिकारियों ने फूलों की घाटी रेंज के पुलना भ्यूंडार के जंगलों में लगी आग को काबू करने का दावा किया है। हालांकि क्षेत्र में अभी तक जंगल से धुआं निकलता दिखाई दे रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कुछ सूखे पेड़ों के ठूंठ पर आग लगने के बाद अब उनसे धुआं निकल रहा है। वन विभाग ने क्षेत्र में नियमित टीम भेजकर गश्त जारी रखने की बात कही है ताकि किसी भी वनाग्नि की घटना को समय पर नियंत्रित किया जा सके।
नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के फूलों की घाटी रेंज में पुलना भ्यूंडार के सामने वाली पहाड़ी पर नौ जनवरी को आग लग गई थी। विकट भौगोलिक परिस्थिति वाले इस क्षेत्र में वन विभाग की टीम पहुंच नहीं सकी और जंगल जलते रहे। काफी मशक्कत के बाद विभागीय टीम निचले इलाकों में पहुंची और उस क्षेत्र की आग को काबू किया जबकि ऊपर की तरफ लगी आग खुद ही बुझ गई। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के प्रभारी डीएफओ सर्वेश दुबे ने बताया कि जंगल में लगी आग को काबू कर दिया गया है। आरक्षित वन क्षेत्र होने के कारण वहां कई सूखे पेड़ों के अवशेष पड़े हैं। उन पर अभी धुआं निकल रहा है जबकि आग पूरी तरह से काबू हो गई है। कहा कि विभाग की टीम प्रभावित क्षेत्र में लगातार गश्त करती रहेगी।
विज्ञापन


इंसेट
लाता व भंग्यूल के जंगल भी जले
- बृहस्पतिवार देर शाम को लाता और भंग्यूल क्षेत्र की पहाड़ी पर आग लग गई। सूचना पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुटी रही। वन क्षेत्राधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि लाता क्षेत्र में लगी आग रात को ही बुझा दी गई थी। भंग्यूल के जंगल में लगी आग धीरे-धीरे कम हो रही है। इस पहाड़ी पर हर साल असामाजिक तत्वों की ओर से आग लगा दी जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट-
अलकनंदा से बदरीनाथ वन प्रभाग के जंगलों में पहुंची आग
पीपलकोटी। सल्ला कम्यार के जंगलों में लगी आग दूसरे दिन भी नहीं बुझ पाई है। कम्यार गांव में अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग के जंगलों की आग अब बदरीनाथ वन प्रभाग के जंगलों तक पहुंच गई है। बीट इंचार्ज दीपक सिलोड़ी ने बतया कि आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। बारिश न होने के कारण घास सूख गई है जिससे इस पर आग तेजी से फैल रही है। आग को शीघ्र काबू कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed