{"_id":"673dbf7d8b2f867ca101cd57","slug":"provided-first-aid-rescue-and-relief-training-karnpryag-news-c-48-kpg1001-110576-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: प्राथमिक चिकित्सा, राहत और बचाव का प्रशिक्षण दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: प्राथमिक चिकित्सा, राहत और बचाव का प्रशिक्षण दिया
Wed, 20 Nov 2024 04:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 20 Nov 2024 04:22 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कर्णप्रयाग। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से छात्र-छात्राओं को प्राथमिक चिकित्सा, राहत और बचाव का प्रशिक्षण दिया गया। प्राचार्य प्रोफेसर बीएन खाली ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि राहत और बचाव कार्य मानव जीवन का सबसे बड़ा धर्म है। यही रेड क्रॉस का उद्देश्य है। रेडक्रॉस समिति के मेडालियन प्रशिक्षक राजेंद्र सिंह कंडारी ने छात्र-छात्राओं को प्राथमिक चिकित्सा और विभिन्न आपदाओं से बचाव का डेमो दिया गया। बताया कि किस तरह एक घायल व्यक्ति के जीवन में तीन मिनट महत्वपूर्ण होते हैं। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय रेड क्रॉस प्रभारी कीर्तिराम डंगवाल ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अखिलेश कुकरेती, रेडक्रॉस समिति के सदस्य डॉ. रवींद्र नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद