फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Protested by wearing black bands on arms

Chamoli News: बांह पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Mon, 08 Jun 2026 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 08 Jun 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Protested by wearing black bands on arms
कर्णप्रयाग के लंगासू में आयुर्वेदिक अस्पताल की ओपीडी में बांह में काला फीता बांधकर विरोध जताते
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सक प्रांतीय सेवा संघ ने सात सूत्री मांगें पूरी न होने पर बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। प्रांतीय सेवा संघ चमोली के जिला मीडिया प्रभारी डाॅ. हिमांशु डिमरी ने बताया कि जनपद के सभी आयुर्वेदिक चिकित्सक आयुष चिकित्सा संवर्ग के लिए पृथक विभागीय निदेशक की तैनाती करने, समयबद्ध रूप से चिकित्सकों को एसीपी का लाभ देने, डीएसीपी व्यवस्था लागू करने आदि मांग कर रहे हैं। मगर उनकी मांगें पूरी नहीं हो पा रही हैं। ऐसे में वे दो दिवसीय सांकेतिक विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। संवाद

चौथे दिन भी डटे रहे धरने पर
कर्णप्रयाग। महिला बेस अस्पताल में प्राथमिक सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष उमेश खंडूड़ी का सत्याग्रह आंदोलन चौथे दिन भी जारी रहा। उमेश खंडूडी ने कहा कि यदि अस्पताल में व्यवस्थाएं चाक चौबंद हो जातीं तो चमोली नहीं बल्कि अन्य जिलों को भी इसका लाभ मिलेगा। मरीजों को इलाज के लिए श्रीनगर या देहरादून नहीं जाना पड़ेगा। धरने को समर्थन देने वालों में ग्राम प्रधान डिम्मर विनीता देवी, चूलाकोट के भरत लाल, चंद्रकला नौटियाल, गिरीश नौटियाल, चंद्रशेखर मैठाणी, कुशला डिमरी, सुदीश गैरोला आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed