फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Protest held in tehsil for security of Joshimath

Chamoli News: जोशीमठ की सुरक्षा के लिए तहसील में दिया धरना

Fri, 22 Dec 2023 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 22 Dec 2023 07:22 PM IST
विज्ञापन
Protest held in tehsil for security of Joshimath
जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री को भेजा मांगों का ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोशीमठ। जोशीमठ की सुरक्षा के लिए उपाय करने समेत कई मांगों को लेकर जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने तहसील परिसर में सांकेतिक धरना दिया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

संघर्ष समिति ने कहा कि जोशीमठ भू-धंसाव को एक साल हो गया है, लेकिन अभी तक समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने सीएम को भेजे ज्ञापन में जोशीमठ की सुरक्षा के लिए उपाय करने, अप्रैल में मुख्यमंत्री के साथ बनी सहमति के अनुसार 11 सूत्री मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने, आपदा प्रभावितों के विस्थापन व नगर के स्थिरीकरण के लिए ठोस नीति बनाने, पुनर्वास के कार्यों की निगरानी के लिए समिति का गठन करने आदि की मांग की। कहा आपदा प्रभावित आज भी अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। इसलिए इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में समिति के संयोजक अतुल सती, प्रवक्ता कमल रतूड़ी, दीपक हटवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed