{"_id":"698b24009b9a6b2bf40621ec","slug":"protest-for-transfer-and-promotion-chamoli-news-c-48-1-sdrn1013-121211-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: स्थानांतरण व पदोन्नति के लिए दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: स्थानांतरण व पदोन्नति के लिए दिया धरना
Tue, 10 Feb 2026 05:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 10 Feb 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने दिया धरना
थराली। स्थानांतरण और पदोन्नति सहित अन्य मांगों के लिए लोनिवि मिनिस्ट्रीयल कर्मियों का कार्यबहिष्कार दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर लोनिवि निर्माण खंड थराली के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने विभागीय कार्यालय पर धरना दिया। कहा कि मांगों पर कार्रवाई न होने पर 13 फरवरी को देहरादून में विभागाध्यक्ष कार्यालय का घेराव व 18 फरवरी को सचिवालय कूच में भी थराली के कर्मी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। इस मौके पर वरिष्ठ कर्मचारी नेता देवराज सिंह राणा, रोशन लाल निराला, मोहन सिंह जलाल, कैलाश चन्द्र, राजेंद्र सिंह, त्रिलोक सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह आदि ने विचार व्यक्त करते हुए धरना दिया। संवाद