फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Protest against water institute with empty utensils

खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 13 Aug 2020 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Protest against water institute with empty utensils
गोपेश्वर में अपने खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन करते व्यापारी व स्थानीय लोग। - फोटो : GOPESHWAR
तीन दिनों से नगर में जलापूर्ति न होने पर लोगों का गुस्सा जल संस्थान पर फूट पड़ा। लोगों ने संस्थान के ईई पीके सैनी का घेराव कर नगर के तिराहे पर खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। कहा कि जल संस्थान पेयजल आपूर्ति करने में नाकाम साबित हो रहा है। लोग पानी के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन

व्यापार संघ के व्यापारियों, युवा कांग्रेस बदरीनाथ विधानसभा के कार्यकर्ताओं व पीजी कॉलेज के छात्रों ने खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे जल संस्थान के ईई का लोगों ने घेराव किया। व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित व युवा कांग्रेस बदरीनाथ विधानसभा के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि नगर में तीन दिनों से पेयजल सप्लाई ठप पड़ी है। करोड़ों खर्च करने के बाद बनी अमृत गंगा पेयजल योजना निर्माण के छह साल बाद भी जल संस्थान को हैंडओवर नहीं हो पाई है, जिससे सुचारु जलापूर्ति नहीं हो रही है। योजना के पाइप अब भूस्खलन की जद में आ गए हैं। जल संस्थान की ओर से पेयजल की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। इस मौके पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अमित मिश्रा, भाजपा नेता व सभासद नवल भट्ट, ओम प्रकाश नेगी, सुरेश डिमरी, संदीप भंडारी, गोविंद सजवाण, महेंद्र नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed