फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Protest against the government with gas cylinders

गैस सिलिंडरों के साथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 20 Feb 2020 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Protest against the government with gas cylinders
बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में युवा एवं महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलिंडरों के साथ जिला मुख्यालय में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। इसके बाद एडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केदारनाथ विधायक मनोज रावत के नेतृत्व में मुख्यालय में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार महंगाई आसमान छू रही है। सिलिंडर के दाम 149 बढ़ा दिए गए हैं, जिससे लोगों के घरों का बजट गड़बड़ा गया है। लगातार बेरोजगारी बढ़ रही है। वन आरक्षी पदों पर लिखित परीक्षा लीक होने के विरोध में भी नारेबाजी की गई। इस मौके पर कनिष्ठ उप प्रमुख जखोली कविंद्र सिंह सिंधवाल, प्रदेश कांग्रेस सदस्य प्रदीप बगवाड़ी, माधो सिंह नेगी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह रावत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शशि सेमवाल, दीपा देवी, जिपंस नरेंद्र बिष्ट, पूर्व सभासद अजय झिंक्वाण, पंकज भारती, संगीता बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

गैरसैंण में ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी ने मुख्य बाजार चौराहे पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। पार्टी कार्यकर्ताओं ने घरेलू गैस सिलिंडरों के बढ़ते दामों और बढ़ती महंगाई पर सरकार के विरोध में नारेबाजी की। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष केएस बिष्ट, नगर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री पूरन सिंह नेगी, मुकेश ढौंडियाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कृष्णा नेगी, सुरेश कुमार शाह, दिगंबर गौड़, गोपाल पंत, सभासद सरोज शाह, कुंवर रावत, जमन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed