{"_id":"672b4c004c63555500054536","slug":"protest-against-thdc-will-affect-the-project-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-108983-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: टीएचडीसी के खिलाफ आंदोलन करेंगे परियोजना प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: टीएचडीसी के खिलाफ आंदोलन करेंगे परियोजना प्रभावित
Wed, 06 Nov 2024 04:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 06 Nov 2024 04:29 PM IST
विज्ञापन
फोटो
मांगें पूरी न होने पर जताया आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी
पीपलकोटी। परियोजना प्रभावित क्षेत्र में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर बंड विकास संघर्ष समिति ने टीएचडीसी के खिलाफ आंदोलन का निर्णय लिया है। सेमलडाला मैदान में आयोजित बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि परियोजना निर्मात्री कंपनी टीएचडीसी की ओर से मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे प्रभावितों में आक्रोश है।
संघर्ष समिति के अध्यक्ष अतुल शाह ने कहा कि पिछले दिनों डीएम की अध्यक्षता में कंपनी के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में समिति ने अपनी मांगों को रखा था लेकिन इन पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। परियोजना निर्माण से पूरा क्षेत्र किसी न किसी रूप से प्रभावित है, इसलिए स्यूंण से दुर्गापुर, बौंला, बिरही तक के क्षेत्र को प्रभावित घोषित किया जाए। समिति ने कंपनी की ओर से क्षेत्र में आधुनिक विद्यालय खोलने के वादे को पूरा करने, स्थानीय अस्पताल में सुविधाएं प्रदान करने, क्षेत्र में विकास कार्य कराने, परियोजना में 70 प्रतिशत रोजगार स्थानीय लोगों को देने, परियोजना से क्षेत्र में हो रहे पर्यावरणीय नुकसान की जिम्मेदारी लेते हुए उसकी भरपाई करने, स्रोतों के संरक्षण पर काम करने आदि की मांग की। बैठक में आंदोलन की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर बंड विकास संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र नेगी, बंड विकास संगठन के महामंत्री हरीश पुरोहित, ताजवर नेगी, जगदंबा प्रसाद सती और हर्षराज सिंह आदि मौजूद रहे।