फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Protest against terrorism and Pakistan, effigies burnt

Chamoli News: आतंकवाद व पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन, पुतले जलाए

Fri, 25 Apr 2025 06:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 06:17 PM IST
विज्ञापन
Protest against terrorism and Pakistan, effigies burnt
गोपेश्वर में पहलगाम की आतंकी घटना के विरोध में आतंकवाद का पुतला फूंकते भाजपा व बजरंग दल के कार्
फोटो
विज्ञापन

भाजपाइयों समेत कई संगठनों ने जताया आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर/पोखरी। पहलगाम की आतंकी घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चमोली जिले में प्रदर्शन किया। उन्होंने आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला फूंका। उन्होंने सरकार से आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की। गोपेश्वर में मंदिर मार्ग पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और राष्ट्रीय स्वयं सेवकसंघ से जुड़े लोगों ने पाकिस्तान का झंडा जलाया।
गोपेश्वर में भाजपा दशोली मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं बस स्टेशन तिराहे पर प्रदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष सतेंद्र असवाल और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बिरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला फूंका। वहीं पोखरी के विनायकधार तिराहे पर भाजपाइयों व व्यापारियों ने पाकिस्तान के पुतले जलाए। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष अमर सिंह रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष बिरेंद्र सिंह राणा, लक्ष्मी प्रसाद पंत, रमेश चौधरी, डॉ. मातबर रावत, विष्णु प्रसाद चमोला और डॉ. तारादत्त पुरोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग/देवाल। कर्णप्रयाग में कई संगठनों ने आक्रोश रैली निकाली। विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में निकाली गई रैली में आरएसएस, भाजपा, बजरंग दल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित अन्य संगठन शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश में आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। विहिप के प्रांतीय उपाध्यक्ष चिंतामणि सेमवाल, विधायक अनिल नौटियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बत्र्वाल आदि ने कहा कि पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादियों की ओर से किया गया हमला निंदनीय है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह, टीका प्रसाद मैखुरी, नगर अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, हरीश सती, विनोद नेगी, आशु बुटोला, गायत्री नेगी आदि मौजूद थे। वहीं देवाल में व्यापार संघ अध्यक्ष चंद्र सिंह रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, महामंत्री युवराज बसेड़ा, खिलाफ सिंह, हरीश गड़िया आदि ने पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed