फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Proposal for upgradation of PHC Gauchar sent to the government

Chamoli News: पीएचसी गौचर के उच्चीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा

Wed, 02 Jul 2025 05:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 02 Jul 2025 05:56 PM IST
विज्ञापन
Proposal for upgradation of PHC Gauchar sent to the government
गौचर। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौचर के उच्चीकरण का प्रस्ताव महानिदेशक स्वास्थ्य ने शासन को भेज दिया है। क्षेत्र की जनता लंबे समय से इस स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण की मांग कर रही है।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानीगढ़, धनपुर और दसज्यूला पट्टी के सैकड़ों गांवों का केंद्र बिंदु है। क्षेत्र की जनता लंबे समय से इस स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण की मांग कर रही है। यहां सीएचसी भवन और चिकित्सकों के आवास का निर्माण होने के बावजूद इस स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण नहीं हो पाया है। विधायक अनिल नौटियाल की पहल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले वर्ष 2023 में और फिर 2024 में गौचर मेले के शुभारंभ पर गौचर स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण की घोषणा की थी। इस स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण की मांग को लेकर हाल ही में पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी ने भी स्वास्थ्य सचिव डाॅ. आर राजेश कुमार से मुलाकात की थी। स्वास्थ्य महानिदेशक डाॅ. सुनीता टम्टा ने बताया कि गौचर स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया गया है। सीएमओ चमोली से स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण के लिए पद सृजन का प्रस्ताव भी मिल चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed