फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Program on 100th edition of Mann Ki Baat will be held in Mana

Chamoli News: मन की बात के 100वें संस्करण पर माणा में होगा कार्यक्रम

Sun, 30 Apr 2023 12:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Program on 100th edition of Mann Ki Baat will be held in Mana
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का रविवार 30 अप्रैल को 100वां संस्करण प्रसारित किया जाएगा। मन की बात के इस प्रसारण के लिए भारत के प्रथम गांव माणा में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट शनिवार को हेलिकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने बताया कि रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 100वां संस्करण प्रसारित किया जाएगा। गांव माणा में आयोजित कार्यक्रम स्थानीय लोगों के साथ ही तीर्थयात्री भी मौजूद रहेंगे। वहीं, नंदप्रयाग में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम पर भव्य आयोजन किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव ने बताया कि कार्यक्रम में जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों से महिलाएं और भाजपा कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed