फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Pro. Chandravati presented research paper in Mauritius

Chamoli News: प्रो. चंद्रावती ने मॉरीशस में प्रस्तुत किया शोधपत्र

Mon, 02 Sep 2024 05:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 02 Sep 2024 05:47 PM IST
विज्ञापन
Pro. Chandravati presented research paper in Mauritius
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में बीएड विभाग की प्रोफेसर चंद्रावती जोशी ने मॉरीशस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शोधपत्र प्रस्तुत किया।

साइंस साइट मल्टी डिसिप्लीनरी रिसर्च एंड डेवलपमेंट एसोसिएशन मॉरीशस की ओर से 22 और 23 अगस्त को मॉरीशस में ही दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। गिफ्टेड चिल्ड्रेन एंड क्रिएटिविटी विषय पर आयोजित सम्मेलन में प्रो. चंद्रावती ने ‘इंपेक्ट ऑफ क्रिएटिव लर्निंग एनवायरनमेंट टू केटर द नीड्स ऑफ गिफ्टेड चिल्ड्रेन विद पर्सपेक्टिव ऑफ एनईपी 2020 ऑफ इंडिया’ विषय पर शोधपत्र प्रस्तुत किया गया। यह शोधपत्र राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आधारित था। यह नए विचारों, सोचने के नए तरीकों, समस्या के समाधान का अवसर प्रदान करके छात्रों में मानसिक विकास को बढ़ावा देता है। रचनात्मक वातावरण प्रतिभाशाली छात्रों के लिए एक उपहार है। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. एमके उनियाल, प्रो. स्वाति जोशी, डॉ. अखिलेश कुकरेती, डॉ. हिमांशु बहुगुणा आदि ने इस पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed