{"_id":"6808d859681add2e4a02ef13","slug":"priyanka-tops-in-speech-and-jaswant-tops-in-poster-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-111987-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: भाषण में प्रियंका और पोस्टर में जसवंत अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: भाषण में प्रियंका और पोस्टर में जसवंत अव्वल
Wed, 23 Apr 2025 05:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 23 Apr 2025 05:38 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गोपेश्वर। विश्व पुस्तक दिवस पर पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मतदाता जागरूकता को लेकर पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। भाषण में प्रियंका और पोस्टर में जसवंत अव्वल रहे।
पीजी कॉलेज के सभागार में आयोजित भाषण प्रतियोगिता की थीम ‘शिक्षा से जागरूकता, जागरूकता से मतदान’ और पोस्टर प्रतियोगिता की थीम ‘शिक्षा से मतदाता जागरूकता’ रखी गई। भाषण प्रतियोगिता में प्रियंका प्रथम, कनिष्का द्वितीय और जसवंत व मेघा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं पोस्ट प्रतियोगिता में जसवंत प्रथम, संध्या द्वितीय और मुस्कान रावत तृतीय स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। कहा कि 18 साल की आयु पूरी कर चुके युवाओं को हर तीन माह में वोटर कार्ड बनाने का मौका मिलता है। उन्होंने सभी को मतदाता जारूकता की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी गीताराम उनियाल, जिला स्वीप सह समन्वयक डॉ. डीएस नेगी, साक्षरता क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. मनीष मिश्रा, डॉ. दिगपाल कंडारी, डॉ. सौरभ कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद