फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Priyanka selected in UPSC to be a role model for all

सभी के लिए रोल मॉडल बनी यूपीएससी में चयनित प्रियंका

Wed, 05 Aug 2020 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Priyanka selected in UPSC to be a role model for all
चमोली जिले की देवाल ब्लाक निवासी प्रियंका के यूपीएससी में चयन होने पर राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर में खुशी का माहौल है। प्रियंका महाविद्यालय की पूर्व छात्रा रही हैं। प्राचार्य प्रो. आरके गुप्ता ने उसे बधाई देते हुए कहा कि प्रियंका का नागरिक सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन

कॉलेज के मीडिया कोऑर्डिनेटर डा. दर्शन सिंह ने बताया कि प्रियंका ने वर्ष 2008 से 2011 तक अंग्रेजी, भूगोल और ग्रह विज्ञान से स्नातक की परीक्षा पास की थी। आज वह पहाड़ की बेटियों के लिए रोल मॉडल बन गई हैं। उन्होंने हिंदी माध्यम से पढ़कर जो मुकाम हासिल किया है वह सभी के लिए प्रेरणा है। प्रियंका के चयन पर डा. जगमोहन नेगी, डा. बीपी देवली, डा. विनय नौटियाल, डा. मनोज बिष्ट, डा. बीसी शाह, जीवन लाल, छात्र संघ अध्यक्ष पवनेश रावत, महासचिव कैलाश, उपाध्यक्ष शुभम रावत और प्रकाश निखिल आदि ने खुशी जताई।
विज्ञापन

देवाल से पहली बार किसी का सिविल सेवा में हुआ चयन
देवाल। ब्लाक के दूरस्थ गांव रामपुर की प्रियंका की सिविल सेवा परीक्षा में 257वीं रैंक आने पर गांव के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई बांटकर बधाई दी। प्रियंका ने बिना कोचिंग के यह सफलता हासिल की है। प्रियंका की प्रारंभिक शिक्षा राजकीय प्राथमिक स्कूल रामपुर में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवाल ब्लाक सेे पहली बार किसी का सिविल सेवा में चयन हुआ है। प्रियंका के मामा मदन पंचवाल विकासनगर में जज हैं और प्रियंका को उन्हीं से प्रेरणा मिली। प्रियंका के चयन होने पर विधायक मुन्नी देवी शाह, पूर्व विधायक डा. जीत राम, ब्लाक प्रमुख दर्शन दानू, पूर्व प्रमुख डीडी कुनियाल, उर्मिला बिष्ट, नंदा देवी ने बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed