{"_id":"59021f854f1c1bbc62c0c967","slug":"president-will-come-to-palani-from-vijayalakshmi-chowk-to-badrinath","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजयलक्ष्मी चौक से बदरीनाथ तक पालकी में आएंगे राष्ट्रपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजयलक्ष्मी चौक से बदरीनाथ तक पालकी में आएंगे राष्ट्रपति
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Thu, 27 Apr 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह मई को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी बदरीनाथ धाम में मत्था टेकेंगे। वह विजय लक्ष्मी चौक से बदरीनाथ मंदिर तक पालकी में बैठकर आएंगे और धाम में करीब एक घंटा बिताएंगे। वे आधा घंटे तक बदरीनाथ मंदिर में पूजा करेंगे और पंद्रह मिनट तक बदरीनाथ में घूमेंगे।
विज्ञापन
बदरीनाथ के समीप ही गुजराती भवन में अल्प विश्राम करने के बाद वे लौट जाएंगे। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने पर धाम पहुंचने वाले प्रणव मुखर्जी पहले राष्ट्रपति हैं। इससे पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद, नीलम संजीव रेड्डी और प्रतिभा पाटिल बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद यहां मत्था टेकने पहुंचे थे।
विज्ञापन
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद भट्ट का कहना है कि राष्ट्रपति के दौरे से चारधाम यात्रा में इजाफा होगा। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति विजयलक्ष्मी चौक से बदरीनाथ मंदिर तक पालकी मेेें आएंगे।
विज्ञापन
बदरीनाथ में खुली कोतवाली
बदरीनाथ धाम में पुलिस कोतवाली ने काम करना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने बदरीनाथ में कोतवाली का शुभारंभ किया। कोतवाली निरीक्षक दीपक रावत को यहां का जिम्मा सौंपा गया है। बदरीनाथ यात्रा पड़ाव बिरही, पाखी, टंगड़ी, तपोवन, माणा, लामबगड़, धोतीधार, भ्यूंडार और घांघरिया में यात्रा सीजन पुलिस चौकियां भी शुरू हो गई हैं।