{"_id":"614f22b78ebc3e0387181630","slug":"prepare-data-of-workers-in-the-unorganized-sector-gopeshwar-news-drn3914733131","type":"story","status":"publish","title_hn":"असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का डाटा करें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का डाटा करें तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी ने जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक लेते हुए सभी विभागों को निर्देश दिए कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का डाटा निर्धारित प्रारूप में शीघ्र उपलब्ध कराएं। जिससे उनका ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करवाकर उन्हें सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाया जा सके।
सीडीओ ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के सभी मजदूरों का ई-श्रम पोर्टल पर निशुल्क पंजीकरण करवाया जा रहा है। ताकि काम के दौरान दुर्घटना होने पर पंजीकृत मजदूर को दो लाख तक का बीमा का लाभ दिया जा सके। असंगठित क्षेत्र में भवन निर्माण मजदूर, मिड डे मील, आशा, आंगनबाड़ी, कृषि मजदूर, मनरेगा मजदूर, लघु दुकानदार, ठेला, फेरी आदि जिनकी मासिक आय 15 हजार से कम है इसमें शामिल हैं। उन्होंने श्रम परिवर्तन अधिकारी को सभी विभागों से डाटा एकत्रित कर श्रम मंत्रालय को उपलब्ध कराने कहा। श्रम परिवर्तन अधिकारी जयपाल भेंटवाल ने बताया कि दिसंबर तक सभी असंगठित मजदूरों का पोर्टल पर पंजीकरण कराया जाना है। यह पंजीकरण पूरी तरह से निशुल्क है। बैठक में डीडीओ सुमन राणा, डीईओ आशुतोष भंडारी, सीडीपीओ सोएब हुसैन, सहायक तत्य निदेशक जगदंबा कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहे।