फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Pre-recruitment training camp for youth started

Chamoli News: युवाओं से लिए भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर शुरू

Sun, 27 Oct 2024 06:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 27 Oct 2024 06:11 PM IST
विज्ञापन
Pre-recruitment training camp for youth started
कर्णप्रयाग में यूथ फिजिकल एकेडमी के कैंप की जानकारी लेते विधायक अनिल नौटियाल। संवाद
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। जीआईसी के छात्रावास में यूथ फिजिकल एकेडमी की ओर से भारतीय सेना के लिए भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। विधायक अनिल नौटियाल ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में 148 से अधिक प्रशिक्षण ले रहे हैं।

विधायक ने कहा कि पूर्व फौजी अनिल सिंह नेगी की ओर से युवाओं को आर्मी के लिए तैयार करना सराहनीय कार्य है। शिविर के संस्थापक पूर्व फौजी अनिल सिंह नेगी ने विधायक अनिल नेगी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में चमोली जिले के सभी ब्लॉकों से 148 युवा आर्मी भर्ती के लिए तैयारी कर रहे हैं। वहीं लिखित परीक्षा के लिए अलग से युवाओं के लिए कक्षाएं आयोजित की जाती हैं। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष गैरोला, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुभाष चमोली, चेतन मनोड़ी, निवर्तमान सभासद अनिल नेगी, कुंवरी देवी, महिपाल सोनियाल और अरविंद चौहान आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed