{"_id":"69fc9840d2e7b1eacc08eb0d","slug":"pradeep-stood-first-in-poetry-karnpryag-news-c-48-kpg1001-123377-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कविता में प्रदीप रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कविता में प्रदीप रहे प्रथम
Thu, 07 May 2026 07:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 07 May 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
थराली। मई दिवस के अवसर पर तलवाड़ी के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय महाविद्यालय में संविदा श्रमिकों और श्रम संहिता पर वैचारिक गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान हुई कविता प्रतियोगिता में प्रदीप, निबंध में अंकित सिंह और पोस्टर में इशा विजेता रहे। सहायक प्राध्यापक सौरभ कुमार टम्टा ने संविदा श्रमिकों की कार्य परिस्थितियों पर व्याख्यान दिया। सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश गौड़ ने मई दिवस और श्रमिकों की वर्तमान स्थिति पर विचार रखे। संवाद
लक्ष्मी नारायण मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग
थराली। क्षेत्र के ऐतिहासिक देवराड़ा स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के क्षतिग्रस्त होने पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने तत्काल जीर्णोद्धार मांगा है। आंधी-तूफान और भारी बारिश से मंदिर की दीवारों में दरारें आ गई हैं और छत से पानी टपक रहा है। मंदिर की मुख्य शिला में भी दरारें पड़ने से ढांचे को खतरा बढ़ गया है। यह प्राचीन मंदिर आदि गुरु शंकराचार्य के समकालीन माना जाता है और पुरातात्विक रूप से महत्वपूर्ण है। बधाण क्षेत्र के सैकड़ों गांवों की यहां गहरी आस्था है। हरीश चन्द्र सती ने मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री को ज्ञापन भेजकर त्वरित जीर्णोद्धार की अपील की। संवाद