{"_id":"6ad89b8254184cc36e0925e1","slug":"poor-quality-patchwork-removed-using-a-jcb-notices-issued-to-the-office-in-charge-and-the-construction-firm-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-121546-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: खराब पैचवर्क जेसीबी से उखाड़ा, ऑफिस इंचार्ज और निर्माण फर्म को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: खराब पैचवर्क जेसीबी से उखाड़ा, ऑफिस इंचार्ज और निर्माण फर्म को नोटिस
Wed, 21 Oct 2026 04:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 21 Oct 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गैरसैंण के सलियाणा बैंड के पास गुणवत्ता में कमी की शिकायत पर की गई कार्रवाई
निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने पर सहायक अभियंता से तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। कर्णप्रयाग-गैरसैंण हाईवे पर गैरसैंण बाजार के समीप सलियाणा बैंड के पास किए गए पैचवर्क की गुणवत्ता में कमी और डामर उखड़ने की शिकायतों पर लोनिवि (एनएच) ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को अधिशासी अभियंता ओंकार पांडेय और अवर अभियंता ने मौके पर पहुंचकर कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान किलोमीटर 186 पर खराब गुणवत्ता में बिछाई गई बीसी (बिटुमिनस कंक्रीट) की परत को जेसीबी से उखड़वाया गया। विभाग ने संबंधित ऑफिस इंचार्ज और निर्माण फर्म को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने और कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित नहीं करने के मामले में संबंधित सहायक अभियंता से भी तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
बीते दिनों आपातकालीन मरम्मत कार्य के तहत एनएच की ओर से पांडुवाखाल से कर्णप्रयाग तक (किलोमीटर 171 से 235) बीएम (बिटुमिनस मैकडम) से पैचवर्क कराया गया था।जनप्रतिनिधियों और नगर पंचायत अध्यक्ष गैरसैंण की ओर से कुछ स्थानों पर डामर उखड़ने की शिकायतें की गई थीं जिसके बाद विभाग ने निर्माण की गुणवत्ता और पर्यवेक्षण पर सवाल उठाए। इस पर बुधवार को लोनिवि (एनएच) ने मौके का निरीक्षण किया तो शिकायत सही मिली। किमी 186 पर बिछाया गया डामर उखड़वाया गया। अधिशासी अभियंता ने संबंधित फर्म को हॉटमिक्स प्लांट पर बिटुमेन की मात्रा, एग्रीगेट ग्रेडिंग, मिश्रण की समरूपता और तापमान के साथ बिछाने के निर्देश दिए। उन्होंने फर्म संचालक को कार्य के परीक्षण और सक्षम स्तर से स्वीकृति मिलने के बाद ही भुगतान की बात कही। ईई ने कहा कि डामर की घटिया गुणवत्ता पर ऑफिस इंचार्ज और निर्माण फर्म को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और सहायक अभियंता से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नोटिस के निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इंसेट
विधानसभा क्षेत्र को जोड़ती है सड़क
कर्णप्रयाग-गैरसैंण राष्ट्रीय राजमार्ग-109 भराड़ीसैंण विधानसभा क्षेत्र को जोड़ने वाला एकमात्र मार्ग है। आगामी 27 अक्तूबर से भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र प्रस्तावित है। इसको लेकर भी सड़क पर पैचवर्क कर डामर बिछाया जा रहा है। इसे देखते हुए एनएच की ओर से कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।