फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Political resolution passed for creation of Gairsain district

Chamoli News: गैरसैंण जिला निर्माण के लिए राजनैतिक प्रस्ताव पारित

Tue, 02 May 2023 06:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 06:06 PM IST
विज्ञापन
Political resolution passed for creation of Gairsain district
फोटो
विज्ञापन

गैरसैंण। भाजपा जिला किसान मोर्चा की दो दिवसीय कार्य समिति की बैठक में ध्वनिमत से गैरसैंण जिला बनाने के लिए राजनैतिक प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक मोर्चे के जिलाध्यक्ष दिनेश गौड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। विधायक अनिल नौटियाल ने भाजपा संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। मोर्चे के जिला संयोजक लीलाधर जोशी ने राजनैतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किए। उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में किसान सम्मान निधि प्रदान करने और ग्रामीण स्तर पर कृषि मित्र व उद्यान मित्रों की नियुक्ति करने और गैरसैंण के दाड़िडाली में स्थित बहुउदेशीय साधन सहकारी समिति को पूर्व की भांति संचालित करने का प्रस्ताव रखा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, चंडी प्रसाद, सुरेंद्र सिंह, विनोद नेगी, बलवीर रावत, समीर मिश्रा, अमर सिंह, संजय रावत, शशी सौरियाल, हीरा फनियाल, भाष्कर पांडे, कस्तूरा देवी सहित जिले के 18 मंडलों के अध्यक्ष एवं जिले के पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed