Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Police seek suggestions for traffic arrangements

Chamoli News: ट्रैफिक व्यवस्थाओं के लिए पुलिस ने मांगे सुझाव

Thu, 05 Nov 2026 05:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 05 Nov 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
Police seek suggestions for traffic arrangements
विज्ञापन

सोशल मीडिया के पुलिस पेज पर देने होंगे सुझाव
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग।
त्योहारी सीजन में जाम से निपटने के लिए पुलिस जनता का सहयोग ले रही है। पुलिस ने लोगों से ट्रैफिक प्लान, बाजार व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा के इंतजाम के लिए सुझाव आमंत्रित किए हैं। सोशल मीडिया पर पुलिस के पेज पर कमेंट करके ट्रैफिक व्यवस्था के लिए जनता अपना सुझाव दे सकती है। लोगों के दिए सुझावों को पुलिस व्यवस्था के तहत काम करेगी।
धनतेरस, दिवाली त्योहार पर पुलिस को ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने में खासा पसीना बहाना पड़ता है। साथ ही लोगों को भी जाम के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कर्णप्रयाग, गौचर, गोपेश्वर, ज्योर्तिमठ, थराली, गैरसैंण आदि बाजारों में त्योहारों पर भीड़ काफी बढ़ जाती है, ऐसे में पुलिस ने लोगों से सहयोग मांगा है।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक दिगंबर उनियाल ने ने बताया कि पुलिस ने अपने पेज पर ट्रैफिक प्लान, बाजार व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा के लिए सुझाव मांगे हैं। लोगों की ओर से दिए सुझावों पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट के लिए.....
एक घंटे से अधिक लगा रहा जाम
फोटो -
कर्णप्रयाग।
बृहस्पतिवार सुबह करीब 9 बजे नैनीताल हाईवे पर सुभाषनगर बैंड से जखेड़ गदेरे तक जाम लग गया। इस दौरान करीब एक घंटे तक वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ते रहे। त्योहारी सीजन के चलते सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है, ऐसे में सड़क किनारे आड़े-तिरछे वाहनों से जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। पुलिस ने त्योहारों में लोगों से अपने वाहनों को बाजार में न लाने की अपील की है। साथ ही वाहनों को पार्किंग में रखने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed