फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Police rescue a traveler trapped in the forest

Chamoli News: जंगल में फंसे यात्री को पुलिस ने बचाया

Sun, 26 Apr 2026 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 26 Apr 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Police rescue a traveler trapped in the forest
गोपेश्वर। साइकिल से चारधाम यात्रा पर आया गुजरात का एक यात्री शनिवार रात को चोपता-मंडल मार्ग पर घने जंगल में फंस गया। उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके के लिए रवाना हुई और युवक को खोज निकाला। इसके बाद युवक को सकुशल मंडल पहुंचाया।
विज्ञापन

पुलिस को शनिवार देर शाम 112 नंबर पर सूचना मिली कि एक श्रद्धालु चोपता-मंडल पर बीच में फंसा हुआ है। कोतवाली गोपेश्वर और चौकी मंडल की टीम तुरंत मौके लिए रवाना हुई। अंधेरे और विपरीत मौसम के बावजूद पुलिस ने यात्री को ढूंढ लिया। युवक ने अपना नाम राठौड़ पंकज भाई, निवासी सरदार भवन सोसायटी अमरेली गुजरात बताया। उसने बताया कि वह साइकिल से उत्तराखंड की यात्रा पर आया है। बारिश और आंधी के कारण साइकिल से आगे बढ़ना संभव नहीं था। वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुमित खुगशाल ने बताया कि रात को युवक के रहने व खाने की व्यवस्था की गई और उसे सकुशल मंडल पहुंचाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed