{"_id":"63ad29cb8b863fe620384dde435433a6","slug":"police-investigation-start-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खून से सने पत्थर लिए कब्जे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खून से सने पत्थर लिए कब्जे में
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Tue, 15 Dec 2015 09:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उस्तोली गांव में युवक की हत्या के मामले में चमोली थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को थानाध्यक्ष प्रशांत बहुगुणा मय फोर्स उस्तोली गांव पहुंचे और मृतक भरत के परिवार से पूछताछ की।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल पर खून से लथपथ पत्थरों को भी कब्जे में लिया। भरत के साथ घाट बाजार में दिखे उसी के गांव के चार युवकों से भी पुलिस ने पूछताछ की, जबकि ट्रक चालक मोहन घटना के बाद से गायब चल रहा है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष प्रशांत बहुगुणा ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शीघ्र मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। रविवार को भरत जिस ट्रक से घाट बाजार पहुंचा था, उसके चालक से भी पूछताछ की जाएगी। भरत की शादी दो साल पहले हुई थी। उसकी गर्भवती पत्नी लीला का रो-रोकर बुरा हाल है। ब्यूरो
विज्ञापन