{"_id":"68c95a69646853a5840197d5","slug":"pokharis-tamanna-will-play-in-upl-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-114804-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: यूपीएल में खेलेंगी पोखरी की तमन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: यूपीएल में खेलेंगी पोखरी की तमन्ना
Tue, 16 Sep 2025 06:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 16 Sep 2025 06:09 PM IST
विज्ञापन
फोटो
पोखरी। पोखरी ब्लॉक के जौरासी भेरिया क्षेत्र की बेटी का उत्तराखंड प्रीमियर लीग में चयन हुआ है। उन्हें हरिद्वार स्टार्म ने बतौर तेज गेंदबाज के रूप में लिया है।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) 2025 का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पुरुष और महिला टीमों के खिलाड़ियों का चयन किया गया। महिला टीम में पोखरी क्षेत्र के ग्राम जौरासी भेरिया की तमन्ना को हरिद्वार स्टार्म ने अपनी टीम में लिया है। तमन्ना तेज गेंदबाज हैं। वह वर्तमान में जीआईसी किशनपुर देहरादून में कक्षा 11वीं की छात्रा हैं। तमन्ना के पिता महेंद्र कुमार पुलिस विभाग देहरादून में तैनात हैं। वह राज्य स्तर पर अंडर 15 में उत्तराखंड की टीम से खेल चुकी हैं। उनके चयन पर ग्राम प्रधान मीनाक्षी देवी, भूपेंद्र, आशीष, महेश सहित अन्य ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की है। संवाद