{"_id":"651481291528ead282086697","slug":"pmgsy-department-running-without-engineers-gopeshwar-news-c-5-1-drn1031-254169-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बिना अभियंताओं के चल रहा पीएमजीएसवाई विभाग, कौन परखेगा सड़क की गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बिना अभियंताओं के चल रहा पीएमजीएसवाई विभाग, कौन परखेगा सड़क की गुणवत्ता
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के विभाग में अभियंताओं का लंबे समय से टोटा बना हुआ है। इसका असर निर्माणाधीन और मेंटेनेंस वाली सड़कों और पुलों पर भी पड़ रहा है। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश सड़कें पीएमजीएसवाई की ऐसी हैं जो खस्ता हालत में हैं। वहीं, कुछ सड़कों पर सालों से निर्माण कार्य चल रहा है। इनकी गुणवत्ता को परखने के लिए भी अभियंता नहीं हैं। पीएमजीएसवाई पोखरी के अधीन 23 सड़कें मेंटनेंस, 12 सड़कें और तीन मोटर पुल निर्माणाधीन हैं। निजमुला-पाणा-ईराणी सड़क पर वीर गंगा पर पिछले एक वर्ष से निर्माणाधीन पुल का कार्य हिल कटिंग और साइड समतलीकरण से आगे नहीं बढ़ पाया है। चमोली-लासी-सरतोली सड़क भी आपदा के कारण बदहाल स्थिति में है।
पीएमजीएसवाई में अभियंताओं की मौजूदा स्थिति यह है कि यहां सहायक अभियंता के स्वीकृत छह में से पांच पद रिक्त चल रहे हैं। एक संविदा पर सहायक अभियंता कार्यरत है। अवर अभियंता के स्वीकृत 17 पदों में से सात पद रिक्त चल रहे हैं। इससे सड़कों की गुणवत्ता और रख-रखाव नहीं हो पा रहा है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लखपत बुटोला का कहना है कि कई सरकारी विभाग बिना अधिकारियों के संचालित हो रहे हैं। सरकार का जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं रह गया है।
पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता परशुराम चमोला का कहना है कि विभाग में अभियंताओं की कमी बनीं हुई है। कई बार इस संबंध में उच्च अधिकारियों को भी बताया जा चुका है, लेकिन हमें अभियंता नहीं मिल रहे हैं। सीमिति अभियंताओं से ही काम लिया जा रहा है।