फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Pledged to make nature green by planting saplings

पौधरोपण कर प्रकृति को हरा-भरा बनाने का लिया संकल्प

Fri, 05 Jun 2020 09:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Pledged to make nature green by planting saplings
गोपेश्वर/कोटद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न जगहों पर वन प्रभाग के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पौधरोपण कर प्रकृति को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान शारीरिक दूरी का पालन करते हुए पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया।
विज्ञापन

गोपेश्वर में डीएम स्वाति एस भदौरिया ने शहीद पार्क एवं वन चेतना केंद्र में पौधरोपण किया। डीएफओ अमित कंवर ने बताया कि इस बार ‘टाइम फॉर नेचर’ की थीम पर वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। पोखरी के गिरसा गांव में 95 वर्षीय कलावती देवी ने भी पौधरोपण किया। पर्यावरणविद चंडी प्रसाद भट्ट, मंगला कोठियाल आदि ने गोपेश्वर गांव में और पर्यावरण प्रेमी शिक्षक धन सिंह घरिया ने ग्रामीणों के साथ बालखिला झूला पुल के पास चारा पत्ती, छायादार पौधे रोपे। नगर पंचायत नंदप्रयाग में अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव के नेतृत्व में लोगों व नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारियों ने बंजर भूमि पर पौधे लगाए। बाल भवन निदेशक विनोद रावत, केके सेमवाल व अन्य स्वयं सेवकों ने वृद्धाश्रम के समीप पौधरोपण किया।
विज्ञापन

कोटद्वार में लैंसडौन वन प्रभाग के रेंज के पनियाली बीट के कक्ष संख्या-1 में प्रभागीय वनाधिकारी अखिलेश तिवाड़ी ने एक पौधा रोपकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में एसडीओ जीसी बेलवाल, दिनेश चंद्र घिल्डियाल, प्रशिक्षु वन क्षेत्राधिकारी शीतल वदेही, प्रशासनिक अधिकारी मुन्नी रावत आदि मौजूद रहे। कोटड़ी रेंज कार्यालय में रेंजर आरपी पंत की अगुवाई में कर्मियों ने पौधे रोपे। भारत स्वाभिमान न्यास पतंजलि परिवार ने विभिन्न स्थानों पर 100 पौधे और अपने घरों के आसपास भी फलदार और औषधीय पौधे रोपे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इंटर कालेज मोटाढांक में पौधे लगाए। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गोयल, पार्षद गायत्री भट्ट, भाबर मंडल महामंत्री गौरव जोशी, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, ममता देवरानी, मंजू जखमोला आदि मौजूद रहे। उधर, बीरोंखाल ब्लाक के ग्राम कोठिला में प्रधान हेमंत कुमार की अगुवाई में ग्रामीणों और मनरेगा श्रमिकों ने पचास पौधे लगाए। इस मौके पर मनरेगा कर्मचारी मनमोहन सिंह, बृजपाल, अर्जुन सिंह, गुड्डी देवी, नंदुली देवी, रीना देवी, माया देवी, संतन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कण्वघाटी में ग्रामीण विकास नागरिक विचार मंच ने झंडीचौड़ गैस एजेंसी परिसर और पूर्वी झंडीचौड़ स्थित सिद्धबाबा मंदिर परिसर में पौध रोपण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्षद रोहणी देवी ने एक पौधा रोपकर किया। विचार मंच के अध्यक्ष प्रवेश नवानी ने पर्यावरण प्रदूषण रोकने के लिए पौधे लगाने का आह्वान किया। इस मौके पर राजेश भारद्वाज, सुरेश, प्रदीप कुमार, कृष्णपाल सिंह, जेपी ध्यानी, विद्या नवानी, वीरेंद्र देवरानी, सुरभि देवरानी, कुंवर सिंह आदि मौजूद रहे।
कलक्ट्रेट परिसर तक चलाया सफाई अभियान
नई टिहरी। वन विभाग ने वन चेतना केंद्र से कलक्ट्रेट परिसर तक सफाई अभियान चलाया। उसके बाद डीएफओ डा. कोको रोसे और रेंज अधिकारी आशीष डिमरी ने सांकेतिक रूप में पौध रोपण किया। जिला बार एसोसिएशन ने जिला न्यायालय परिसर से अधिवक्ताओं को मास्क, सैनिटाइजर और ग्लब्स बांटकर सामाजिक दूरी बनाते हुए सफाई अभियान चलाया। उसके बाद वहां बांज, बुरांश, बोटल ब्रश और देवदार के पौधे रोपे। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, सचिव राजपाल मियां, संदीप जोशी, चंद्रभान राणा और वेणी माधव आदि मौजूद थे। जिला मुख्यालय में मानव कौशल विकास एसोसिएशन की ओर से बौराड़ी में राकेश सेमवाल स्मृति वाटिका में पौध रोपण किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली, केशव निराला और सुनीता पंवार आदि मौजूद थे। राड्स संस्था ने रानीचौरी, महिला मंगल दल भाटूसैण, चौपडिय़ाली और कोटिगाड में पौध रोपण किया। पर्वतीय बाल मंच के आशिका पुंडीर, शुभम कोठारी, संजना सेमवाल, अभिनेष बहुगुणा और आयुष ने शानदार पेंटिंग बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने ढाइजर में पौधरोपण किया। प्रतापनगर में प्रमुख प्रदीप रमोला ने ब्लाक मुख्यालय में पौध रोपण किया। इस मौके पर बीडीओ जसंवत पंवार, धीरेंद्र महर, जॉनी कुमार और देवेंद्र उनियाल आदि मौजूद थे। उधर चंबा, घनसाली, कंडीसौड़, थत्यूड़ और नरेंद्रनगर में पौधरोपण किया गया।
पौड़ी में रोपी कोरोना वॉरियर्स पौध
पौड़ी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजपाल बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मुख्यालय पौड़ी में कोरोना वॉरियर्स पौध रोपी। स्टाप टीयर्स संस्था ने सांपला देहलचौंरी में रुद्राक्ष, जामुन, आंवला सहित कई अन्य फलदार व छायादार पौध रोपे। वहीं वन विभाग ने रांसी में देवदार के करीब 50 पौध रोपे। वन क्षेत्राधिकारी नागदेव रेंज अनिल भट्ट ने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम के बाद कार्यालय परिसर में साफ सफाई भी की गई। वन क्षेत्राधिकारी पोखड़ा राखी जुयाल ने बताया कि नंदाखेत में बांज के करीब 25 पौध व कुछ फलदार पौधरोपण किया। पौध की सुरक्षा के लिए ग्रामीणों ने जिम्मेदारी ली है। थाना थलीसैंण में थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल के निर्देशन में पुलिस अधिकारी व जवानों ने पौध रोपे।
एक हजार कपड़े के थैले बांटे
श्रीनगर/कीर्तिनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वच्छ सुलभ फाउंडेशन और शांति एंड कंस्ट्रक्शन टीम ने लोगों को कीर्तिनगर और श्रीनगर में एक हजार इको फ्रेंडली कपड़े के थैले बांटे। फाउंडेशन के सदस्यों ने लोगों से पॉलिथीन का प्रयोग न करने की अपील की। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. सीएम रावत ने कहा कि पौधरोपण के स्थान को कोविड-19 गार्डन के रूप में विकसित किया जाएगा। दूसरी ओर गढ़वाल विवि के राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशक डा. अशोक व समन्वयक प्रो. ओके बेलवाल के नेतृत्व में स्वयंसेवियों ने पोस्टरों और कविताओं से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। न्यायालय सिविल जज (जूडि) श्रीनगर परिसर में भी पौधरोपण किया गया। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी और नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाशी जाखी ने लोगों से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की अपील की। संवाद

पौधरोपण कर मास्क और सैनिटाइज बांटे
देवप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में एनएसएस स्वयंसेवियों व वन्यजीव संस्थान ने पौधरोपण कर मास्क और सैनिटाइज बांटे। महाविद्यालय की एनएसएस वाटिका, खेल मैदान, साइंस ब्लॉक आदि के आसपास कार्यक्रम प्रभारी डा. अशोक कुमार मेंदोला के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत और चौकी प्रभारी विक्रम लाल कोहली की अध्यक्षता में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के बछेलीखाल में पौधे रोपे गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed