फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Pledge of goodwill administered to police officers and jawans

पुलिस अधिकारियों और जवानों को सद्भावना की शपथ दिलाई

Thu, 19 Aug 2021 07:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Pledge of goodwill administered to police officers and jawans
गोपेश्वर कलक्ट्रेट परिसर में अधिकारी-कर्मचारियों को शपथ दिलाते डीएम हिमांशु खुराना। - फोटो : GOPESHWAR
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती को शुक्रवार को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। बृहस्पतिवार को सद्भावना की पूर्व संध्या पर चमोली पुलिस की ओर से पुलिस मुख्यालय के साथ ही विभिन्न थाना-चौकियों में अधिकारियों व जवानों ने सद्भावना की शपथ ली। पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने पुलिस कार्यालय में पुलिस अधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

वहीं कर्णप्रयाग में शुक्रवार को सिमली से कर्णप्रयाग तक बालक व बालिका वर्ग में 6 किलोमीटर सद्भावना दौड़ का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट ने कहा कि दौड़ को लेकर युवाओं में उत्साह है और 50 से अधिक युवा पंजीकरण करवा चुके हैं। कहा कि दोनों वर्गों में प्रथम पुरस्कार के रूप में 2100, द्वितीय पुरस्कार 1100 और तृतीय पुरस्कार 501 रुपये हैं। शनिवार को रक्षा सूत्र कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। वहीं गोपेश्वर में सद्भावना दिवस की पूर्व बेला पर डीएम हिमांशु खुराना ने कलक्ट्रेट परिसर के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सभी देशवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना को अक्षुण बनाए रखने और सभी मतभेदों को संवैधानिक तरीके से सुलझाने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

एकता, समानता और अहिंसा की ली शपथ
श्रीनगर। तहसील मुख्यालय कीर्तिनगर में सद्भावना दिवस के उपलक्ष्य में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर एसडीएम अजयवीर सिंह ने राजस्व कर्मियों, चिकित्सकों और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों सहित आशा कार्यकर्ताओं को जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, वर्ग, अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी देश वासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर तहसीलदार सुनील राज, प्रशासनिक अधिकारी गुरु प्रसाद ममर्गाइं, रजिस्ट्रार कानून गो उपेंद्र पांडे, विकास बिष्ट, राय सिंह, कैलाशचंद्र, विरेंद्र प्रसाद पुंडोरा, कैलाश सिंह, प्रमोद बागड़ी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed