{"_id":"bfd61c48-b2f0-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"pleasant-weather-in-badrinath-dham","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशनुमा मौसम में होंगे बदरीनाथ धाम के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशनुमा मौसम में होंगे बदरीनाथ धाम के दर्शन
गोपेश्वर/जोशीमठ/ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2013 11:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपाट खुलने से पहले बदरीनाथ धाम में इन दिनों मौसम खुशनुमा हो गया है। धाम में चारों ओर से चोटियां बर्फ से ढकी हुई हैं। निचले क्षेत्रों में भी करीब दो फीट तक बर्फ जमी हुई है।
विज्ञापन
पिछले दिनों बदरीनाथ के पुराने बाजार में आए ग्लेशियर के विशाल टुकड़ों को बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कर्मचारियों द्वारा हटा दिया गया है। इन दिनों धाम में क्षतिग्रस्त दुकानों की मरम्मत का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
बीकेटीसी के कर्मचारियों द्वारा धाम के आम रास्तों से बर्फ हटा दी गई है। बदरीनाथ में तप्त कुंड के इर्द-गिर्द की बर्फ हटाने का कार्य चल रहा है।
बीकेटीसी के अवर अभियंता विपिन तिवारी ने बताया कि धाम में मौसम खुल गया है। बदरीनाथ मंदिर के पुराने बाजार की तरफ की जो दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई थी, उन्हें ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन
मंदिर से माता मूर्ति गजकोटी के लिए जाने वाला रास्ता भी ठीक हो गया है। बदरीनाथ धाम के कपाट 16 मई को खुल रहे हैं।
निशुल्क टेंट की भी व्यवस्था
केदारनाथ यात्रा को लेकर बदरी-केदार मंदिर समिति द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। समिति की ओर से इस बार धाम में दस टेंट लगाने का प्लान है। एक टेंट में कम से कम पांच लोगों के रहने की व्यवस्था होगी।
तीर्थयात्रियों के टेंट में रहने के लिए बिस्तर की व्यवस्था भी समिति की ओर से की जाएगी।
धाम में आवासीय सुविधा की कमी को देखते हुए समिति द्वारा यह निर्णय लिया गया है। आवश्यकता के अनुसार तीर्थयात्रियों को टेंट का निशुल्क आवंटन किया जाएगा।
यहां नहीं शुरू हुआ काम
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने को कुछ ही दिन ही शेष रह गए हैं लेकिन गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर अभी तक मेन सप्लाई लाइन, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत का काम शुरू नहीं हो पाया है।
हालांकि ऊर्जा निगम ने 10 दिन में केदारनाथ धाम में विद्युत आपूर्ति बहाल करने का दावा किया है। लेकिन समय से काम पूरे नहीं हुए तो इसका असर यात्रा व्यवस्थाओं पर पड़ेगा। 14 मई को केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने हैं।