फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Players learning skiing tricks on the skiing slopes of Auli.

Chamoli News: औली की स्कीइंग ढलानों पर स्कीइंग के गुर सीख रहे खिलाड़ी

Sat, 11 Jan 2025 12:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 11 Jan 2025 12:38 PM IST
विज्ञापन
Players learning skiing tricks on the skiing slopes of Auli.
फोटो-
विज्ञापन


औली की स्कीइंग ढलानों पर स्कीइंग के गुर सीख रहे खिलाड़ी
औली पहुंच रहे पर्यटक भी ले रहे बर्फ में स्कीइंग का मजा
संवाद न्यूज एजेंसी-
गोपेश्वर। इन दिनों बर्फ से ढकी औली की ढलानों पर खिलाड़ी स्कीइंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के प्रशिक्षक खिलाड़ियों को स्कीइंग की बारीकियां सिखा रहे हैं। विभिन्न राज्यों के 12 खिलाड़ी प्रशिक्षण लेने पहुंच गए हैं।


जीएमवीएन के मुख्य स्कीइंग प्रशिक्षक कमल किशोर डिमरी ने बताया कि स्कीइंग को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह बना हुआ है। औली के सेर-सपाटे पर आ रहे पर्यटक भी स्कीइंग के लिए पहुंच रहे हैं। औली स्लोप पर स्कीइंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बच्चे भी स्कीइंग करने पहुंच रहे हैं। बीते 27 व 28 दिसंबर को औली में अच्छी बर्फबारी हुई है। जिसके चलते निगम ने अपना स्कीइंग प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। यहां 8 जनवरी से स्कीइंग प्रशिक्षण चल रहा है। यह प्रशिक्षण तीन, सात और 14 दिवसीय है। इस 14 दिवसीय प्रशिक्षण कोर्स में दो लोग दिल्ली, दो बंगलूरू व एक उत्तरकाशी, सात दिवसीय कोर्स में दो दिल्ली, एक ज्योतिर्मठ तथा तीन दिवसीय में चार लोग बंगलूरू के प्रशिक्षण लेने पहुंचे हैं। प्रशिक्षक ने बताया कि औली में जीएमवीएन का स्कीइंग प्रशिक्षण मार्च माह तक जारी रहता है। लेकिन यह बर्फ पर भी निर्भर करता है। यदि औली में बर्फ रहती है तो प्रशिक्षण लगातार जारी रहता है।

रामकुमार।  

रामकुमार।  - फोटो : रामकुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed