फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Planting Plants in Landslide Affected Areas

ग्वालदम और कौब गांवों मे ग्रामीणों ने किया पौध रोपण

Sat, 03 Aug 2019 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Planting Plants in Landslide Affected Areas
ग्वालदम मे भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र मे पौध रोपण करते वन कर्मी और ग्रामीण। - फोटो : KARNPRYAG
थराली के ग्राम पंचायत ग्वालदम और नारायणबगड़ के कौब के ग्रामीणों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। ग्वालदम में बदरीनाथ वन प्रभाग के पिंडर रेंज के कर्मियों और ग्रामीणों ने सब्जी तोक और लेन के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में पौधे रोपे। वन दरोगा मक्खन लाल घुनियाल ने कहा कि भूस्खलन की रोकथाम के लिए विभागीय कर्मियों और ग्रामीणों के सहयोग से पौधरोपण किया गया। इस मौके पर हरीश जोशी, आरएल टम्टा, कैलाश चंद्र भट्ट, संजय राम, गोपाल सिंह आदि मौजूद थे। वहीं नारायणबगड़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत कौब में युवक एवं महिला मंगल दल की ओर से नारायणबगड़-कौब मोटर मार्ग के किनारे पौधरोपण किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधान एनडी सती, महिला मंगल दल अध्यक्ष यमुनोत्री देवी, युवक मंगल दल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह नेगी, संजय सती, बादर सिंह रावत और सुरेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

गोपेश्वर। नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर की छात्राओं ने हरेला महोत्सव के तहत कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया। छात्राओं और शिक्षिकाओं ने रोपित पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया। कॉलेज की प्राचार्य ममता कपरुवाण के नेतृत्व में छात्राओं ने कॉलेज परिसर के इर्द-गिर्द विभिन्न प्रजाति के लगभग 500 पौधों का रोपण किया। प्राचार्य ममता कपरुवाण ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक पौधों का रोपण जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed