{"_id":"57a219ee4f1c1bf7702b9cc3","slug":"pindari-struggle-committee-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंडारी संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंडारी संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला कर्णप्रयाग
Updated Wed, 03 Aug 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूयालकोट क्षेत्र की बिजली, सड़क, संचार आदि समस्याओं को लेकर पिंडारी संघर्ष समिति ने प्रदर्शन किया। साथ ही धरना तीसरे दिन भी जारी रखा। प्रदर्शनकारियों ने उपेक्षा का आरोप लगाते हुए क्षेत्रीय विधायक और सांसद के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
खेता, मानमती, सौरीगाड़, हरमल, रामपुर, झलिया, तोरती आदि गांवों में आज भी सड़क, बिजली, संचार आदि सुविधाओं का टोटा बना है। समस्याओं को लेकर ग्रामीणों की ओर से कई बार आंदोलन भी किया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुुई। इससे नाराज लोगों ने एक अगस्त से ब्लाक मुख्यालय में बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया, लेकिन तीन दिन बाद भी वार्ता के लिए कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
इससे नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को मुुख्य बाजार से धरनास्थल तक जुलूस प्रदर्शन किया। साथ ही विधायक डा. जीतराम और सांसद भुवन चंद्र खंडूड़ी पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। कहा कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो सरकारी, गैरसरकारी कार्यालयों में तालाबंदी, चक्का जाम और अनशन किया जाएगा।
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट सहित सभी दलों ने आंदोलन को समर्थन दिया। प्रदर्शनकारियों में दर्शन दानू, दलवीर दानू, मंजू परिहार, पुष्कर गड़िया, हेमवती नंदन मिश्रा, नरेंद्र सिंह, गोविंद सिंह गड़िया, धर्म सिंह, केशर सिंह, हरेंद्र सिंह, गंगा सिंह, नरेंद्र बागड़ी, जसपाल सिंह, भरत सिंह, चंदन सिंह, दलवीर बिष्ट, मोहन सिंह, सरोप सिंह, राजेंद्र सिंह आदि शामिल थे।