{"_id":"60c386958ebc3e7f68283b5e","slug":"pilgrims-opened-front-against-devasthanam-gopeshwar-news-drn3813038101","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवस्थानम के खिलाफ तीर्थपुरोहितों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवस्थानम के खिलाफ तीर्थपुरोहितों ने खोला मोर्चा
विज्ञापन
देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के तीर्थपुरोहितों ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को दोनों धामों के पुजारियों, रावल एवं तीर्थपुराहितों ने बोर्ड भंग करने की मांग को लेकर बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। पुरोहितों ने कहा कि इतिहास में ऐसा पहली बार है, जब सरकार ने उन्हें काली पट्टी बांधकर पूजा पाठ करने के लिए मजबूर कर दिया है।
शुक्रवार को गंगोत्री मंदिर परिसर में श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति और गंगोत्री तीर्थ पुरोहित महासभा की ओर से संयुक्त रूप से पुजारियों, रावल एवं तीर्थ पुरोहितों ने देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। साथ ही सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की। मंदिर समिति के सचिव दीपक सेमवाल व सह सचिव राजेश सेमवाल ने कहा कि सीएम देवस्थानम बोर्ड पर पुनर्विचार की अपनी घोषणा पर कायम नहीं रहे तो चारों धामों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 15 जून को गंगोत्री मंदिर परिसर व शीतकालीन पूजा स्थल मुखबा में सांकेतिक उपवास रखा जाएगा। 20 जून को सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन यज्ञ एवं 21 जून से अनिश्चितकालीन धरना शुरू होगा। विरोध जताने वालों में राकेश सेमवाल, सुमन सेमवाल, मुकेश सेमवाल, महेश सेमवाल, कामेश्वर सेमवाल, राजेश सेमवाल, प्रकाश सेमवाल, बद्री सेमवाल, सुनील सेमवाल, दिनेश सेमवाल, गगन सेमवाल, मंदराचल सेमवाल आदि शामिल रहे। वहीं यमुनोत्री धाम में यमुनोत्री पंच पंडा समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल के नेतृत्व में गिरीश उनियाल, अनोज उनियाल, सुनील उनियाल, संदीप उनियाल, मनीष उनियाल, अनिल उनियाल, बृजमोहन उनियाल आदि ने बांह पर काली पट्टी बांध कर पूजा अर्चना की। समिति के अध्यक्ष ने कहा कि हम धामों का विकास चाहते हैं। सरकारी नियंत्रण बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमारे पूर्वजों ने इन धामों को सदियों से संजोया हुआ है।
चमोली : बदरीनाथ में तीर्थ पुरोहितों का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
जोशीमठ। देवस्थानम बोर्ड के विरोध में शुक्रवार को तीर्थ पुरोहित बदरीनाथ धाम परिसर में एकत्रित हुए और प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने देवस्थानम बोर्ड वापस लेने की मांग की। इस दौरान ज्योतिष डिमरी, विनोद डिमरी, विपुल डिमरी, अरविंद डिमरी, अंकित, प्रदीप आदि मौजूद रहे। वहीं ब्रह्म कपाल तीर्थ पुरोहित पंचायत समिति के अध्यक्ष उमेश सती के नेतृत्व में तीर्थ पुरोहितों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर जोशीमठ स्थित मंदिर परिसर में धरना दिया। उन्होंने कहा कि तब तक सरकार देवस्थानम बोर्ड को वापस नहीं लेती तब तक इसका विरोध जारी रहेगा। इस दौरान प्रदीप नौटियाल, उमेश सती, आनंद सती, रोहित सती, मोहन नौटियाल, शरद नौटियाल, गर्व सती आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग: पर्यटन मंत्री का पुतला फूंका
गुप्तकाशी। चारधाम देवस्थानम बोर्ड के विरोध में तीर्थपुरोहितों ने प्रदर्शन करते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का पुतला फूंका। साथ ही बोर्ड रद्द करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। उन्होेंने बोर्ड में मनोनीत सदस्यों का चयन भी निरस्त करने की मांग की। उधर, केदारनाथ में भी तीर्थपुरोहितों ने काला फीता बांधकर देवस्थानम बोर्ड का विरोध करते हुए मंदिर परिसर में धरना दिया।