{"_id":"b933d02306c7fe1e068476f7501cd4d0","slug":"pilgrim-find-after-17-hours-resque-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 घंटे के सर्च आपरेशन के बाद यात्री को ढूंढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 घंटे के सर्च आपरेशन के बाद यात्री को ढूंढा
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Thu, 21 May 2015 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 मई को चतुर्थ केदार रुद्रनाथ ट्रैक पर रास्ते से भटके ग्वालियर के एक तीर्थयात्री को 18 सदस्यीय टीम ने 17 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद ढूंढ निकाला।
विज्ञापन
पुलिस ने तीर्थयात्री का जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। यात्री के परिजन माता राजकुमारी पंवार, ससुर आरके सिंह और साला रत्नील चौहान बृहस्पतिवार सुबह दस बजे ग्वालियर से गोपेश्वर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
18 मई को 38 वर्षीय विजय पंवार (फ्लैट नंबर एक, लक्ष्मी नगर, शकरपुर, दिल्ली, मूल निवासी ग्वालियर) अकेले ही चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के दर्शनों को गए थे। 19 को वह रुद्रनाथ में ही रहे। 20 मई को रुद्रनाथ से पैदल ही माता अनसूया मंदिर के लिए निकले और बर्फ में रास्ता भटक गए।
विज्ञापन
उन्होंने इसकी सूचना अपने पिता सुरेंद्र सिंह पंवार को दी। उन्होंने चमोली जिले के डीएम और पुलिस अधीक्षक से अपने बेटे की खोज की मांग की। डीएम के निर्देश पर एसडीआरएफ, पुलिस, वन विभाग और स्थानीय लोगों की संयुक्त टीम थानाध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह नेगी के नेतृत्व में विजय की खोज में निकली लेकिन विजय का पता नहीं चला।
सर्च टीम ने 20 मई की रात गुफा में बिताई और 21 मई की सुबह टीम ने फिर खोज शुरू की। पित्रधार के समीप चट्टान की चोटी से टीम ने आवाज लगाई तो विजय ने एक सूूखे डंडे पर अपनी जॉकेट लपेटकर मौजूदगी का संकेत दिया।
इसके बाद टीम विजय के पास पहुंची और उसे सकुशल सगर गांव ले आई। यात्री विजय ने बताया कि 20 मई को अनसूया मंदिर के पैदल रास्ते पर निकल गया, लेकिन करीब पांच किमी की पैदल दूरी तय करने पर आगे रास्ता नहीं मिला तो मैं घबरा गया।
फोन की बैटरी खत्म होने वाली थी। दोपहर दो बजे अपने पिता को अपनी लोकेशन बताकर भटक जाने की बात कही। रात मैंने जैसे-तैसे गुफा में गुजारी। इसके बाद पुलिस टीम ने मुझे सुरक्षित निकाल दिया। यह रात में ताउम्र नहीं भूलूंगा।