फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Photography is prohibited within 50 meters of Badrinath temple

Chamoli News: बदरीनाथ मंदिर के 50 मीटर दायरे में फोटोग्राफी पर रोक

Thu, 03 Jul 2025 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 03 Jul 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
Photography is prohibited within 50 meters of Badrinath temple
ज्योतिर्मठ। बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के सामने फोटो खिंचवाने को लेकर हुए विवाद को बीकेटीसी अध्यक्ष ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ और केदारनाथ मंदिर के 50 मीटर दायरे में फोटो खींचना और वीडियो बनाना प्रतिबंधित है। श्रद्धालुओं से निर्धारित दूरी पर ही फोटो खिंचवाने और वीडियो बनाने के लिए समिति और पुलिस प्रशासन व्यवस्था बनाए। बुधवार को बदरीनाथ मंदिर के सिंहद्वार पर फोटो खिंचवाने को लेकर श्रद्धालुओं में विवाद हो गया था। दोनों में हाथापाई भी होने लगी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि धामों में अमर्यादित व्यवहार करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि मंदिर के सिंहद्वार के सामने फोटो खिंचवाने के बजाय खुले परिसर में फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed