{"_id":"5762d66d4f1c1b387a11b894","slug":"people-were-in-panic-from-heavy-rains","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बारिश से दहशत में आए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बारिश से दहशत में आए लोग
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
Updated Thu, 16 Jun 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
मौसम अब डरा रहा है। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद जोशीमठ क्षेत्र में हुई तेज बारिश से स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पांडुकेश्वर क्षेत्र में बारिश से बरसाती नाले अचानक उफनाने लगे। मौसम का यह रूप देख बदरीनाथ धाम जा रहे तीर्थयात्रियों ने भी सुरक्षित स्थानों पर रुकने में ही भलाई समझी। शाम छह बजे तक भी गोविंदघाट से पांडुकेश्वर के बीच मूसलाधार बारिश जारी रही।
विज्ञापन
उधर, खराब मौसम के बावजूद बदरीनाथ यात्रा सुचारु रही। बृहस्पतिवार को 4874 तीर्थयात्री भगवान बदरीनाथ के दर्शनों को पहुंचे। अभी तक 385353 तीर्थयात्री बदरीनाथ के दर्शनों को पहुंचे हैं। बदरीनाथ धाम में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे, जो दोपहर बाद बरस पड़ेे। हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा के लिए गोविंदघाट से 1842 सिख तीर्थयात्री घांघरिया पहुंचे। गोविंदघाट ओर हेमकुंड साहिब में भी दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई थी। ब्यूरो
विज्ञापन