फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   People trapped in the district will get permission to go home

जिले में फंसे लोगों को घर जाने की मिलेगी अनुमति

Tue, 21 Apr 2020 07:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
People trapped in the district will get permission to go home
फोटो
विज्ञापन

जिले में फंसे लोगों को घर जाने की मिलेगी अनुमति
डीएम ने वीडियो कांफ्रेंस में एसडीएम को दिए निर्देश
जरूरी कार्यालय भी खुलेंगे, ढाबे भी होंगे संचालित
अमर उजाला ब्यूरो
गोपेश्वर। जिला प्रशासन ने बीते 22 मार्च से चल रहे लॉकडाउन के करीब चार सप्ताह बाद अब कुछ राहत देने का फैसला लिया है। लॉकडाउन के कारण अपने घर से दूसरे स्थानों पर फंसे लोगों को भी अब अपने घर जाने की अनुमति दी जाएगी। जरूरी कार्यालयों को खोलने के लिए मुख्यालय स्तर पर अपर जिलाधिकारी और ब्लाक स्तर पर एसडीएम को अधिकृत किया गया है।

डीएम स्वाति एस भदौरिया ने जिले के सभी एसडीएम के साथ वीडियो कांफ्रेंस की। डीएम ने कहा कि लॉकडाउन के कारण फंसे लोग जिले में अपने गांव जाना चाहते हैं तो उन्हें अनुमति दी जाएगी। डीएम ने निर्देश दिए लोनिवि, पीएमजीएसवाई की सड़कों के निर्माण कार्यों, खनन, मनरेगा एवं अन्य छोटे निर्माण कार्यों के लिए एसडीएम अपने स्तर से अनुमति जारी करें। जबकि एनएच, बीआरओ की सड़कों, बिजली उत्पादन में लगी कंपनियों एवं उद्योगों को मुख्यालय स्तर से अनुमति दी जाएगी। किसानों को कृषि और इससे संबंधित बागवानी, मछली पालन, पशुपालन, पौधरोण कार्य के लिए अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है। किसानों को ना रोका जाए। सीमांत क्षेत्र के परिवारों को भी अपने पैतृक गांवों में जाने की पूरी छूट दी गई है। डीएम ने प्रमुख मार्गों पर सीमित संख्या में ढाबे, वर्कशॉप व सर्विस सेंटर खुलवाने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ हंसादत्त पांडे, अपर जिलाधिकारी एमएस बर्निया और सीएमओ डा. केके सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed