फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   People of Upper Bazar raised questions on Jal Sansthan by showing bottle of contaminated water

अपर बाजार के लोगों ने दूषित पानी की बोतल दिखाकर जल संस्थान पर उठाये सवाल

Wed, 07 Aug 2019 06:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
People of Upper Bazar raised questions on Jal Sansthan by showing bottle of contaminated water
तहसील दिवस में ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने भूस्खलन, पेयजल, सड़क और स्वास्थ्य आदि मूलभूत समस्याएं उठाईं। आलम पंवार ने अपर बाजार और तहसील कालोनी में आ रहे गंदे पानी की समस्या उठाई और एसडीएम को दूषित पानी की बोतल दिखाते हुए समस्या के निराकरण की मांग उठाई। इस पर एसडीएम देवानंद शर्मा ने साफ पानी जल्द उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन

तहसील दिवस में कालूसैंण-नैनीसैंण सड़क के किनारे आवासीय बस्ती में सुरक्षा दीवार, तिनधार-श्यान-किशनपुर मोटर मार्ग से बगोली गांव के लिए जाने वाले क्षतिग्रस्त पैदल रास्ते को बनाने की मांग की। सच्चिदानंद पाटिल, मोहन लाल, शिशुपाल लाल ने कहा कि गांधीनगर, अंबेडकरनगर और आईटीआई कॉलोनी में दयूडी डांडा से बरसात के दिनों में मलबा पत्थर आ रहा है। हल्की बारिश आने पर ही लोग घरों से बाहर जाने को मजबूर हैं। सड़क किनारे नाली नहीं होने से भी घरों में पानी आ रहा है। उन्होंने सड़क किनारे नालियों का निर्माण करने के साथ सुरक्षित स्थानों पर बसाने की मांग की। एसडीएम ने अधिकारियों को जनता की समस्याओं का निराकरण करने के सख्त निर्देश दिए। इस मौके पर एनटी मानवेंद्र बर्तवाल, देवराज रौतेला और महेंद्र गैराला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed