फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   People of more than 40 villages demonstrated with Dhol-Damau

Chamoli News: 40 से अधिक गांव के लोगों ने ढोल-दमाऊ के साथ किया प्रदर्शन

Sat, 10 Feb 2024 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 07:18 PM IST
विज्ञापन
People of more than 40 villages demonstrated with Dhol-Damau
फोटो-
विज्ञापन


नौली-धोतीधार सड़क निर्माण की मांग को लेकर पोखरी में निकाली रैली
-ग्रामीणों ने तहसील में किया क्रमिक अनशन शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी (चमोली)। नौली-धोतीधार (24 किमी) सड़क का निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग को लेकर 40 से अधिक गांव के लोगों ने पोखरी में ढोल-दमाऊ के साथ प्रदर्शन किया। साथ ही तहसील परिसर में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है।

चंद्रशिला पट्टी के कलसिर, नैल, मसोली, नौली, गुड़म, रडुवा, तोणजी, कांडई चंद्रशिला, किमोठा, हापला सहित करीब 40 गांवों के ग्रामीणों ने शनिवार को विनायकधार से गोल मार्केट होते हुए तहसील तक रैली निकाली। ग्रामीणों ने एसडीएम कमलेश मेहता को ज्ञापन सौंपकर तहसील परिसर में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि हापला से धोतीधार तक करीब 24 किमी सड़क का शिलान्यास 2002 में तत्कालीन केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी ने किया था।
विज्ञापन

नौली कुजणी गांव तक 16 किमी सड़क का काम तो पूरा कर दिया गया है, लेकिन आगे करीब 10 किमी सड़क का निर्माण कार्य आज तक शुरू नहीं हो पाया है। इस सड़क के बनने से लोगों को यातायात की सुविधा तो मिलेगी ही, साथ ही क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां भी बढ़ेंगी। जल्द सड़क का काम शुरू नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम कमलेश मेहता ने बताया कि सड़क के संबंध में 12 जनवरी को क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, जनता व विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक प्रमुख प्रीती भंडारी, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र राणा, वीरेंद्र भंडारी, देवेंद्र राणा, ललित मिश्रा, इंद्रेश राणा, संजय रमोला, नौली के प्रधान सत्येंद्र नेगी, राधारानी रावत, संतोष नेगी, देवेंद्र लाल, सज्जन नेगी आदि शामिल रहे।

----------
कलसिर से नौली कुजणी गांव तक 10 किमी सड़क का निर्माण पीएमजीएसवाई की ओर से किया गया है। इससे आगे धोतीधार तक 10 किमी सड़क निर्माण के लिए एक जून 2023 को प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से प्रथम चरण की स्वीकृति मिलने के बाद इस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संजय सिन्हा, ईई, लोनिवि, पोखरी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed