{"_id":"66ba1524aeb3126a620ace69","slug":"people-of-jyotirmath-reached-tehsil-demanding-ban-on-drugs-karnpryag-news-c-47-1-sdrn1002-107557-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: नशे पर रोक लगाने की मांग को लेकर तहसील पहुंचे ज्योतिर्मठ के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: नशे पर रोक लगाने की मांग को लेकर तहसील पहुंचे ज्योतिर्मठ के लोग
Mon, 12 Aug 2024 07:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 12 Aug 2024 07:29 PM IST
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ। नगर क्षेत्र में युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं जिससे अभिभावक चिंतित हैं। सोमवार को बड़ी संख्या में ज्योतिर्मठ के लोग तहसील पहुंचे और डीएम को ज्ञापन भेजकर नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग की। कहा यदि प्रशासन मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाता तो वे आंदोलन करेंगे।
कहा कि ज्योतिर्मठ सहित आसपास का क्षेत्र नशे की गिरफ्त में आ गया है। 15 से 21 साल तक के युवाओं पर सबसे असर पड़ रहा है। कहा कि वे पहले भी कई बार इस संबंध में प्रशासन को अवगत कराते रहे हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ज्ञापन भेजने वालों में ऊषा नौटियाल, गायत्री भट्ट, रमा सती, सुरमा देवी, देवेश्वरी शाह, समीर डिमरी, इंदू नौटियाल, सुमेदा भट्ट, कलावती, रोशनी, पुष्पा देवी, अंजू देवी, अमित सती आदि शामिल रहे। संवाद