फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   People have to drink rain water in Devtoli

देवतोली में लोगों को पीना पड़ रहा बरसात का पानी

Sun, 25 Jul 2021 04:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 04:33 PM IST
विज्ञापन
People have to drink rain water in Devtoli
नगर पालिका क्षेत्र के देवताली में तीन दिनों से पानी न आने के कारण लोगों को बरसात का पानी पीना पड़ रहा है। गुस्साए लोगों ने कहा कि अगर जल्द पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान और तहसील में प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

देवतोली निवासी भरत भूषण पुरोहित, विजय पुरोहित, कैलाश पुरोहित, सुनील पुरोहित, गिरीश सेमवाल और आशुतोष सेमवाल ने कहा कि लगातार पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने और कूड़ा फंसने से देवतोली में कई दिनों तक पानी न आना आम समस्या हो गई है। पिछले तीन दिनों से करीब 2000 लोग पोखरी पुल के पास से बरसाती धारे से पीने का पानी ला रहे हैं। ऐसे में लोगों को परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। भरत भूषण ने कहा कि जल संस्थान के अधिकारी हर बार आल वेदर रोड से लाइन क्षतिग्रस्त होने का बहाना बनाकर उनकी समस्या को दरकिनार कर देते हैं, जबकि ऑल वेदर की ओर से जल संस्थान को पेयजल लाइन दुरुस्त करने के लिए धनराशि दी जा चुकी है। उन्होंने जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल करने और अलकनंदा नदी के किनारे टैंक बनाकर लिफ्ट के जरिए पानी की आपूर्ति की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed