फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   People going through the forest due to lack of road construction

Chamoli News: सड़क निर्माण न होने से जंगल के रास्ते जा रहे लोग

Wed, 17 May 2023 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 09:42 PM IST
विज्ञापन
People going through the forest due to lack of road construction
लोक निर्माण विभाग गौचर की ओर से पांच साल बाद भी छह किमी चांदपुरगढ़ी-नौना-पयां सड़क का काम शुरू नहीं हो पाया है। सड़क निर्माण न होने से आदिबदरी तहसील के नौना, पयां सहित पांच गांवों के लोग गंतव्य तक जाने के लिए करीब चार किलोमीटर से अधिक जंगल के रास्ते से पैदल चलने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने जल्द सड़क निर्माण की मांग उठाई।
विज्ञापन


लोनिवि गौचर की ओर से तीन बार सड़क का सर्वे किया जा चुका है। वन विभाग की स्वीकृति के बाद वर्ष 2017 में सड़क निर्माण में आने वाले चीड़ के पेड़ों का कटान भी हो गया लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। नौना गांव के जगदीश नौनी, भगवती खंडूड़ी, रामप्रसाद खंडूड़ी, कैलाश खंडूड़ी, गुड्डी देवी, अनीता देवी, मधु देवी, अंजना देवी आदि ने कहा कि सड़क न होने से जंगल के रास्ते से आवाजाही करनी पड़ रही है। स्कूली बच्चे इसी रास्ते से पढ़ने के लिए आदिबदरी स्कूल जाते हैं। वहीं, लोनिवि गौचर के अधिशासी अभियंता दिनेश बिजल्वाण ने कहा कि सड़क से संबंधित फाइल 24 मई 2021 को प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के लिए संयुक्त सचिव लोनिवि के पास जा चुकी है। स्वीकृति मिलते ही सड़क निर्माण की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed