फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   patients forced to buy expensive medicines

Chamoli News: जन औषधि केंद्र बंद, महंगी दवाइयां खरीदने के लिए मरीज मजबूर

Fri, 15 Sep 2023 08:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 08:10 PM IST
विज्ञापन
patients forced to buy expensive medicines
जरूरतमंदों को सस्ती कीमत पर दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए जिला अस्पताल परिसर में वर्ष 2018 में जन औषधि केंद्र की स्थापना की गई लेकिन उचित प्रबंधन न होने से पिछले तीन साल से केंद्र पर ताला लटका हुआ है। शुरुआत के एक साल तक जिला अस्पताल प्रबंधन ने केंद्र का संचालन खुद किया। बाद में इसका संचालन एक मेडिकल स्टोर चलाने वाले फार्मासिस्ट को दिया गया लेकिन वर्ष 2020 से केंद्र बंद पड़ा है। ऐसे में मरीज मेडिकल स्टोर से महंगी दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन




सामाजिक कार्यकर्ता सत्येंद्र सिंह रावत और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह का कहना है कि गरीब जनता की सुविधाओं के लिए जनऔषधि केंद्र का खुलना बेहद जरूरी है। डॉक्टर अधिकांश दवाइयां बाहर से मंगवा रहे हैं, जिससे गरीब जनता को मजबूरी में महंगी दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं। उन्होंने जिला अस्पताल के समीप शीघ्र जन औषधि केंद्र का संचालन शुरू कराने की मांग उठाई। इधर, डिप्टी सीएमओ डॉ. एमएस खाती ने बताया कि जन औषधि केंद्र का संचालन कर रहे व्यक्ति को कई बार केंद्र खोलने के लिए लिखा गया लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिल रहा है। अब रेडक्रॉस के भवन पर जन औषधि केंद्र का संचालन किया जाएगा। रेडक्रॉस सोसायटी की स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक भी हुई है। जल्द इसे शुरू करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


इंसेट



यह हैं जन औषधि केंद्र के फायदे



- वर्ष 2017 में केंद्र सरकार की ओर से प्रत्येक जिला अस्पताल व उपजिला अस्पताल के समीप जन औषधि केंद्र खाेलने की योजना बनाई गई। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को केंद्र से सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराई जानी हैं। ये केंद्र छोटे मेडिकल स्टोर जैसे होते हैं जिन पर जेनेरिक दवाइयां सस्ते मूल्य पर मिलती हैं। ब्रांडेड दवाइयों की तुलना में जन औषधि केंद्रों पर 50 से 90 फीसदी तक कम कीमत पर दवाइयां मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed