फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Pashwaas performed deities in traditional costumes

पश्वाओं ने परंपरागत वेशभूषा में किया देवनृत्य

Fri, 03 Jan 2020 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Pashwaas performed deities in traditional costumes
कर्णप्रयाग। रतूड़ा गांव में चल रहे धार्मिक महोत्सव के समापन पर देवी के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। ग्रामीणों ने मंदिर में पूजा कर देवताओं से आशीर्वाद मांगा। देवी के पश्वाओं ने परंपरागत वेशभूषा में देवनृत्य किया। देवी के दर्शनों को गांव में आईं ध्याणियों को फल-फूल और प्रसाद देकर विदा किया गया।
विज्ञापन

रतूड़ा गांव में इस वर्ष 11 साल बाद 27 दिसंबर से मां गोरजा मंदिर में ग्रामीणों की ओर से देव आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को ग्रामीणों सहित ध्याणियों व घंडियाल, धारकोट, सिमतोली, एरवाड़ी, नौली, बगोली, कर्णप्रयाग, सिमली, बणगांव, र्स्वका, चूलाकोट, केदारूखाल, मठोली आदि गांवों से पहुंचे सैकड़ों भक्तों ने देवी के दर्शन किए। सुबह मंदिर में वेदमंत्रों के उच्चारण के साथ देवताओं का आह्वान किया गया। उसके बाद मंदिर परिसर में ढोल दमाऊं की थाप पर देवी के पश्वा अवतरित हुए। इस मौके पर सुदीश पुजारी, विनोद रतूड़ी, माहेश्वरी, नीमा, रजनी, शोभा, आशा, रोशनी, राजेंद्र प्रसाद, भरत प्रसाद, कैलाश चंद्र, सतेश्वर प्रसाद, हरीश रतूड़ी, वाचस्पति प्रसाद, दिनेश कंडवाल, राकेश रतूड़ी, उद्धव मलगुड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed