फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Parking construction started near the district hospital in Gopeshwar.

Chamoli News: गोपेश्वर में जिला अस्पताल के पास पार्किंग निर्माण शुरू

Thu, 18 Jan 2024 05:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 18 Jan 2024 05:02 PM IST
विज्ञापन
Parking construction started near the district hospital in Gopeshwar.
फोटो
विज्ञापन


गोपेश्वर। नगर क्षेत्र गोपेश्वर में जल्द ही पार्किंग की समस्या दूर हो जाएगी। नगर पालिका गोपेश्वर की ओर से जिला अस्पताल के पास दो करोड़ की लागत से पार्किंग का निर्माण शुरू कर दिया गया है।

गोपेश्वर में पार्किंग सुविधा न होने से चारधाम यात्रा के दौरान लोग वाहनों को सड़क किनारे आड़े तिरछे खड़े कर देते हैं जिससे अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। अब इस समस्या का जल्द समाधान हो जाएगा। नगर पालिका की जिला अस्पताल के पास खाली पड़ी जमीन पर पार्किंग निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि दो करोड़ की लागत से पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। प्रथम फेज में करीब 24 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। उन्होंने बताया कि कुंड-मंडल-ऊखीमठ हाईवे पर सगर में भी दो करोड़ से पार्किंग बनाई जाएगी। कहा कि गोपेश्वर के आठ अन्य जगह पर भी पार्किंग निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जिसपर जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed