फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Parents burnt the effigy of the government

अभिभावकों ने फूंका सरकार का पुतला

Sun, 17 Jul 2022 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 07:00 PM IST
विज्ञापन
Parents burnt the effigy of the government
जोशीमठ में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते अभिनव विद्यालय के अभिभावक व छात्र-छात्राएं। - फोटो : GOPESHWAR
राजीव गांधी अभिनव आवासीय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने सहित सात सूत्री मांगों को लेकर अभिभावकों का 45 दिनों से चल रहा धरना जारी है। रविवार को अभिभावकों ने नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

अभिभावक संघ और विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से डेढ़ महीने से तहसील परिसर में धरना दिया जा रहा है। उनकी मांग है कि कक्षा छह में पिछले साल से प्रवेश प्रक्रिया बंद की गई है, जिससे छह और सातवीं कक्षा में छात्र संख्या शून्य है। इसके अलावा इस साल 10वीं कक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्रों को 11वीं में प्रवेश भी नहीं दिया गया है। उन्होंने कक्षा छह और 11वीं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कराने और सातवीं कक्षा में भी प्रवेश कराने की मांग की है। साथ ही विद्यालय के छात्रावास को भी संचालित कराने की मांग की ताकि दूर दराज के गरीब बच्चों को पढ़ने में सहूलियत मिल सके। इस दौरान संगीता देवी, हेमवती देवी, राधा देवी, बबीता देवी, सुलोचना देवी, शांति देवी, बीना देवी, सतेंद्र सिंह, अतुल सती और कमल रतूड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed