फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Pankaj and Jyoti topped 100m race

100 मीटर दौड़ में पंकज और ज्योति अव्वल

Fri, 08 Nov 2019 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Pankaj and Jyoti topped 100m race
राजकीय महाविद्यालय कर्णप्रयाग के छात्र-छात्राओं की दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिताएं पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गईं। खेल मैदान गौचर में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं की 100 मीटर दौड़ में पंकज-ज्योति प्रथम और रितिक-शिवानी द्वितीय रहे।
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में बृजेश बिष्ट-मेघा बिष्ट, राहुल-ज्योति, 400 मीटर दौड़ में मनीष-ज्योति और मयंक-शालिनी क्रमश: प्रथम और द्वितीय रहे। 800 मीटर दौड़ में अनुज-ज्योति और गौरव-शालिनी, 5000 मीटर दौड़ में पंकज-मनीषा और हिमांशु-मेघा बिष्ट ने क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं के समापन पर प्राचार्य डा. जगदीश प्रसाद और क्रीड़ा प्रभारी डा. एमएस कंडारी ने छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर डा. एसआर सिंह, डा. आरसी ध्यानी, डा. रमेश भट्ट, डा. वाईसी नैनवाल, डा. डीएस राणा, डा. वीआर अंथवाल, डा. जितेंद्र, डा. मनीषा, डा. राधा रावत, डा. चंद्रावती टम्टा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed