{"_id":"671e44db969eeb30d204108f","slug":"pandav-leela-begins-in-kalimati-village-after-65-years-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-110043-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: 65 साल बाद कालीमाटी गांव में पांडव लीला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: 65 साल बाद कालीमाटी गांव में पांडव लीला शुरू
Sun, 27 Oct 2024 07:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 27 Oct 2024 07:19 PM IST
विज्ञापन
गैरसैंण के कालीमाटी गांव में आयोजित पांडव लीला में कलश यात्रा निकालती महिलाएं। स्रोत: जागरूक पा
फोटो
गैरसैंण। विकासखंड के दूरस्थ गांव कालीमाटी में 65 वर्षों के बाद पांडव लीला का शुभारंभ हुआ। पहले दिन महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। रविवार को शुरू हुई पांडव लीला 19 नवंबर तक चलेगी। पांडव लीला के लिए एक नवंबर तक पूजा-अर्चना होगी जबकि दो नवंबर को बाण पूजा के साथ पांडव नृत्य शुरू होगा।
खनसर घाटी के कालीमाटी गांव में 40 से अधिक परिवार रहते हैं। यहां के बुजुर्ग कहते हैं कि करीब 1960 में यहां पांडव लीला हुई थी। इसके बाद भी आयोजन करने की कवायद हुई लेकिन एक राय नहीं होने से आयोजन नहीं हो पाया। अब 65 साल बाद पांडव नृत्य हो रहा ह। 86 वर्षीय पार्वती देवी कहती हैं उस समय संसाधन नहीं थे लेकिन अब पांडव लीला भव्य होती है। पांडव लीला कमेटी के अध्यक्ष चंद्र सिंह नेगी ने कहा कि 19 नवंबर को गैंडा मेला के साथ समारोह का समापन हो जाएगा। इस दौरान कुंवर नेगी, भागवत नेगी, बचन नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद