Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   'Panch Pujas' begin in Badrinath; doors of the Ganesha temple closed on the first day

चारधाम यात्रा 2026: बदरीनाथ धाम में पंच पूजाएं शुरू, पहले दिन गणेश मंदिर के कपाट हुए बंद

Thu, 12 Nov 2026 05:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 12 Nov 2026 05:46 PM IST
सार

बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। इसके तहत बृहस्पतिवार को प्रात:काल अभिषेक पूजा से पहले गणेश भगवान की मूर्ति को गर्भगृह में विराजमान कराया गया।

विज्ञापन
'Panch Pujas' begin in Badrinath; doors of the Ganesha temple closed on the first day
बदरीनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को पंच पूजाओं के साथ शुरू हो गई। पहले दिन विधि-विधान से गणेश मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। इससे पहले गणेश भगवान की मूर्ति को मंदिर प्रांगण से बदरीनाथ मंदिर के गर्भगृह में विराजमान कराया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान बदरीनाथ के साथ गणेश जी के भी दर्शन किए।

विज्ञापन


बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। इसके तहत बृहस्पतिवार को प्रात:काल अभिषेक पूजा से पहले गणेश भगवान की मूर्ति को गर्भगृह में विराजमान कराया गया। इसके बाद बदरीनाथ के रावल अमरनाथ नंबूदरी, नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी, धर्माधिकारी आचार्य स्वयंबर सेमवाल, डॉ. रवींद्र भट्ट, आचार्य वाणी विलास डिमरी और डॉ. अमित बंदोलिया ने पूजा-अर्चना कराई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी धार्मिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद देर शाम गणेश मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि पंच पूजा के पहले दिन गणेश मंदिर के कपाट बंद किए गए।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने संदेश जारी कर देश-विदेश के श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। वहीं बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती और विजय कपरवाण ने भी कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू होने पर बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed