फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Dham Chief Executive Officer of BKTC tested arrangements painting work started

Badrinath Dham: बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी ने बदरीनाथ में परखीं व्यवस्थाएं, रंगरोगन कार्य शुरू

Thu, 25 Apr 2024 08:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 25 Apr 2024 08:02 PM IST
सार

इस साल बदरीनाथ धाम की यात्रा 12 मई से शुरू हो रही है। इसी के तहत समिति की ओर से इन दिनों बदरीनाथ धाम में साफ सफाई के साथ नक्काशीदार लकड़ियों पर रंगरोगन कार्य कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Badrinath Dham Chief Executive Officer of BKTC tested arrangements painting work started
बदरीनाथ मंदिर में रंग-रोगन का कार्य शुरू। स्रोत जागरूक पाठक

विस्तार

बदरीनाथ धाम की यात्रा को लेकर इन दिनों तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। जहां प्रशासन की ओर से व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। वहीं बीकेटीसी की ओर से मंदिर की साज सज्जा, सफाई व अन्य कार्य शुरू कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


इस साल बदरीनाथ धाम की यात्रा 12 मई से शुरू हो रही है। इसी के तहत समिति की ओर से इन दिनों बदरीनाथ धाम में साफ सफाई के साथ नक्काशीदार लकड़ियों पर रंगरोगन कार्य कराया जा रहा है। यात्रा शुरू होने तक मंदिर की साज सज्जा से लेकर अन्य कार्य पूरे किए जा सकें। बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने बताया कि बदरीनाथ धाम की यात्रा की तैयारी जोरों पर चल रही हैं। मंदिर में साफ-सफाई के साथ रंगरोगन का कार्य किया जा रहा है। साथ ही मंदिर में आने वाले वीआईपी श्रद्धालुओं के लिए कक्ष निर्माण का कार्य भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


Chardham Yatra : बदरीनाथ के अभिषेक के लिए पिरोया गया तिल का तेल, राजदरबार से रवाना होगी गाडू घड़ा कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी ने बदरीनाथ में परखीं व्यवस्थाएं 

बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बीकेटीसी के अग्रिम दल को आवश्यक कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्य कार्याधिकारी ने मंदिर के सिंहद्वार परिसर, मंदिर समिति के गेस्ट हाउस, दर्शन पंक्ति, तत्पकुंड, मंदिर मार्ग बस टर्मिनल स्थित कार्यालय का निरीक्षण किया। साथ ही वीआईपी व वीवीआईपी दर्शन व्यवस्था को लेकर किए गए निर्माण कार्य का भी जायजा लिया।


उन्होंने शीतकाल में मंदिर की सुरक्षा में लगे समिति के स्वंसेवकों, आईटीबीपी व पुलिस के जवानों से भी मुलाकात की। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया, 13 अप्रैल को 20 सदस्यीय अग्रिम दल बदरीनाथ पहुंच गया था। इन दिनों मंदिर परिसर में साफ-सफाई, रंग-रोगन, बिजली, पानी, आवास आदि व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed