फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Paddy crop in the fields getting damaged due to rain.

Chamoli News: बारिश के कारण खेतों में खराब हो रही धान की फसल

Sun, 06 Sep 2026 05:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 06 Sep 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
Paddy crop in the fields getting damaged due to rain.
कर्णप्रयाग/आदिबदरी। बारिश के कारण खेतों में कटी और खड़ी धान की फसल अब खराब हो रही है। इससे किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन

बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है जबकि इन दिनों क्षेत्र के ऊंचाई वाले गांवों में किसान धान की फसल की कटाई और मंडाई करने लगे हैं। किसानों का कहना है कि कुछ दिन और यदि बारिश पड़ी तो फसलें और खराब हो सकती हैं। आदिबदरी क्षेत्र के ऊंचाई वाले पंडाव, केड़ा, प्यूंरा, पज्याणा, लंगटाईं, सिलपाटा में किसानों ने धान कटाई के बाद खेतों में ढेर लगाए हैं। लगातार बारिश के कारण वे उसकी मंडाई नहीं कर पा रहे हैं जिससे धान के खराब होने की चिंता किसानों को सता रही है। पंडाव के विलोक सिंह ने कहा कि उनके छह से अधिक धान के ढेर खेतों में हैं। अगर बारिश नहीं रुकी तो सारा धान बरबाद हो जाएगा। वहीं केड़ा के राकेश नेगी व प्यूंरा के आनंद नेगी ने भी धान के खराब होने की आशंका जताई। वहीं कर्णप्रयाग के गांवों के भी किसान परेशान हैं। किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष खिलदेव रावत ने बताया यदि लगातार बारिश रही तो धान की फसलों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed